बड़ी खबर: राजस्थान में चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, 35 से अधिक बच्चे बाल-बाल बचे!

बड़ी खबर: राजस्थान में चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, 35 से अधिक बच्चे बाल-बाल बचे!

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे के सरोवर नगर इलाके में एक निजी स्कूल की बस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बस में 35 से अधिक छात्र-छात्राएं सवार थे। गनीमत रही कि आग लगने से कुछ देर पहले ही सभी बच्चे बस से नीचे उतर चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह है कि सभी बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

Smile TV Jammu | बड़ी खबर, सबसे पहले।

Share Now:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें