UK में 20 वर्षीय कंवलजीत की मौत, 3 महीने पहले 17 लाख रुपये खर्च कर भेजा था विदेश, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

UK में 20 वर्षीय कंवलजीत की मौत, 3 महीने पहले 17 लाख रुपये खर्च कर भेजा था विदेश, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना लेकर यूनाइटेड किंगडम (UK) गए 20 वर्षीय कंवलजीत की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, परिवार ने करीब 17 लाख रुपये खर्च करके महज तीन महीने पहले ही कंवलजीत को विदेश भेजा था। लेकिन जिस बेटे को परिवार ने सुनहरे भविष्य की उम्मीद के साथ विदेश रवाना किया था, उसका पार्थिव शरीर आज घर वापस लौटा।

जैसे ही कंवलजीत का शव ताबूत में गांव पहुंचा, मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि कंवलजीत ने अपने पिता से फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि उसका वहां मन नहीं लग रहा है।

आज धनमनेड़ी गांव में बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचने पर हर आंख नम दिखाई दी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विदेश में आखिर कंवलजीत के साथ क्या हुआ था? इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है।

Share Now:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें