हिमाचल प्रदेश: करवा चौथ के दिन परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश: करवा चौथ के दिन परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): करवा चौथ का दिन जहां हर परिवार के लिए खुशियों और उमंग का अवसर था, वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के कुंगाड़ के पास फड़ेला नाला में गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार युवक तेजेंद्र राणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजेंद्र राणा पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तेजेंद्र गुरुवार दोपहर आनी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार (HP-35-9283) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय कार में केवल तेजेंद्र ही सवार थे। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस उपाधीक्षक आनी राजीव मेहता ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत भी प्रदान की गई है।

करवा चौथ के दिन घर लौट रहे युवक की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Share Now:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें