ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, एक रिहायशी सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्चा बालकनी में फूल तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका भी संतुलन बिगड़ गया।
हादसे में पिता और बेटे दोनों नीचे गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सोसायटी में भी शोक का माहौल है।
यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर ऊंची इमारतों में बालकनी की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल