करवा चौथ की रात मथुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा

करवा चौथ की रात मथुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ की रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। थाना हाईवे क्षेत्र के वसंत विहार में एक विवाहिता कथित तौर पर अपने पति से छिपकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि पत्नी की गतिविधियों पर शक होने के बाद पति उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गया और दोनों को एक साथ देख लिया। पति को सामने देखकर प्रेमी मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि परिवार की देवरानी और जेठानी के बीच भी मारपीट शुरू हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद मामला थाना हाईवे पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल करवा चौथ की रात हुई इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Share Now:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें