दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के बीच करीब 18,300 अग्निवीरों की चार साल की सेवा समाप्त होने जा रही है। इनमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना के अग्निवीर शामिल बताए जा रहे हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चार साल तक देश की सेवा करने के बाद इन युवाओं का भविष्य क्या होगा?
जब केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई थी, तब युवाओं को सेना में सेवा के बाद रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद दिखाई गई थी। लेकिन अब पहले बैच की सेवा समाप्त होने का समय नजदीक आ रहा है।
युवाओं के मन में कई सवाल हैं। क्या उन्हें स्थायी रोजगार मिलेगा? क्या सरकारी नौकरियों में पर्याप्त अवसर मिलेंगे? क्या उन्हें सुरक्षा बलों में प्राथमिकता दी जाएगी?
ये वही युवा हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए चार साल तक अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा की है।
ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह इन युवाओं के भविष्य को लेकर अपनी योजनाएं और रोजगार के अवसर स्पष्ट करे।
अब देश जानना चाहता है कि चार साल देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों को आगे क्या मिलेगा?
सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरेगी, इसका जवाब आने वाला समय देगा।