पंचकूला के स्कूल में मासूम बच्ची पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

पंचकूला के स्कूल में मासूम बच्ची पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

पंचकूला से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। एक स्कूल में KG की स्पेशल चाइल्ड क्लास में पढ़ने वाली मासूम बच्ची पर पत्थर से हमला किए जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक लाल कपड़े पहने व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर स्कूल परिसर में बच्ची के साथ यह घटना कैसे हुई? हमले के पीछे क्या वजह थी? और इस मामले में पुलिस की क्या कार्रवाई हुई है?

फिलहाल मामले की पूरी जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Smile TV Jammu | पंचकूला से बड़ी खबर

Share Now:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें